सुल्तानपुर, सितम्बर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-केएनआई से पोषित 11 केवी टाउन-द्वितीय फीडर से विद्युत आपूर्ति पाने वाले दर्जन भर मोहल्लों की बिजली मंगलवार को तीन घंटे गायब रहेगी।अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड ने बताया कि सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 11 केवी टाउन-द्वितीय फीडर की लाइन पर ट्री कटिंग कार्य, जर्जर जम्पर बदलने एवं अन्य अनुरक्षण कार्यों को कराया जाना है। आठ सिम्बर को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक फीडर की विद्युत आपूर्ति को बन्द किया जाना है। इस अवधि में साइट की परिस्थितियों एवं कार्य की मात्रा एवं उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों के दृष्टिगत समयावधि के घण्टों का बढना/घटना भी सम्भावित है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आज सुबह नौ से 11 बजे तक बाधित रहेगी बिजली इस कारण...