Sultanpur News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बांटा गया पुष्टाहार
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। प्रधानमंत्री के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पारा बाजार प्राथमिक विद्यालय खनोहा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उनके 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा से प्रेरणा लेकर यह अभियान जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आंगन मिलन सेवा में शिशुओं का कराया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.