सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता। कूरेभार थाना क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने तीन बदमाशों पर असलहे के बल पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे लूट नहीं बल्कि मारपीट का मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक, उमेश कुमार पुत्र राम सुरेश निवासी ग्राम लमकना,दूबेपुर ने बताया कि वह इरुल स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालित करता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह काम समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट कर बाइक और मोबाइल छीनने का आरोप बदमाशों ने असलहा दिखाकर उससे लगभग 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक सोने का लॉकेट छीन लिया। घट...