सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता । जिले में अवैध खनन में पकड़े गए डेढ़ दर्जन डंपर को परिवहन विभाग के अफसरों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सीज कर दिया। इससे खनन माफियाओं में अफरातफरी मची रही। इन वाहनों से 10 लाख के करीब परिवहन टीम ने जुर्माना भी वसूल किया। अवैध खनन को लेकर डीएम इन्द्रजीत सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता व यात्री एवं मालकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम ने 18 अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों के फिटनेश, परमिट की जांच किया। जांच के दौरान कई वाहनों में बड़ी खामियां उजागर हुई। इस अफसरों ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। जिस पर 10 लाख के पार अर्थदंड भी लगाया है। एआरटीओ भूपेश कुमार ने बताया कि लगातार खनने में लगे वाहनों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कृषि कार्य ...