सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- Sultanpur News: चांदा। नगर पंचायत कोइरीपुर स्थिति रमहित मौर्य की भूमि धरी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके बाद उपजिलाधिकारी लम्भुआ के निर्देशन पर नयाब तहसीलदार अभयराज पाल व राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, हल्का लेखपाल शिव बालक सहित चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कोइरीपुर रजत कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर जमीन की नाप कराते हुए उसे पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...