Sultanpur News: अवमानना मामले में सुनवाई आज
सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बार एसोसिएशन का वित्तीय चार्ज नहीं देने के आरोप में बार के निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ सोमवार को अवमानना याचिका दायर की गई है। चुनाव कमेटी के सदस्य रहे अरविंद सिंह राजा ने बताया कि हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका में अध्यक्ष एवं सचिव को वित्तीय अधिकार एल्डर्स कमेटी को सौंपने का आदेश दिया था। इसके बाद भी दोनों ने आदेश नहीं माना। जिस पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र प्रताप दुबे ने अवमानना याचिका दाखिल की है। चेयरमैन ने बताया कि मंगलवार को अवमानना मामले की सुनवाई नियत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.