सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने के मामले में एमपी - एमएलए कोर्ट ने गवाह देव प्रकाश और मानवेंद्र को आठ सितम्बर को तलब किया है। अमेठी कोतवाली के पूर्व उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 को कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने आरोपियों पर लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करने, कार्य में बाधा, मानव जीवन, स्वास्थ्य अथवा सुरक्षा को संकट उत्पन्न करने से संबंधित आरोप तय किए थे। मामले में अमेठी के एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, भाजपा नेत्री रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...