Sultanpur News: अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाए हैं पांच ट्रांसफार्मर और 15 पोल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 2 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता। विगत दिनों आंधी-तूफान, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। टीपी नगरा सूरापुर पावर हाउस क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 100 केवीए के तीन और 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं तेज आंधी के कारण 15 विद्युत पोल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। उपखंड अधिकारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अशोकपुर कला और कनरवल में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली से खराब हुए हैं। इसके अलावा टीपी नगरा सूरापुर में पांच, खंडोरा में चार, कालिकापुर में तीन, मेवपुर में दो और गोपालपुर सराय ख्वाजा में एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुआ। फिलहाल विभागीय कर्मचारियों ने अनुरक्षण कार्य जारी रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.