सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। शहर स्थित मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी का चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटीज एवं चिट्स अयोध्या मण्डल की ओर से कराया गया। नामांकन के बाद सभी पदों के लिए एक ही दावेदार होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से की गई। एमएसवी के प्रबंधक पद पर अभय पाण्डेय शिवम और अध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए। मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंध तंत्र के निर्वाचन में दिनेश मिश्र फिर से उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा अयोध्या प्रसाद तिवारी सहायक प्रबंधक, रामजी बरनवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रबंध कमेटी में सात सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित प्रबंधक अभय पाण्डेय शिवम ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। विद्यालय के प्र...