सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में सरकारी कार्य के दौरान मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीसीपीएनडीटी सेल के डाटा असिस्टेंट (संविदा) नवीन कुमार तिवारी पुत्र रमेश कुमार तिवारी ने मण्डलीय एफपीएलओ लॉजिस्टिक मैनेजर (संविदा) अवनीश कुमार के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोप है कि वह अपनी सीट पर शासकीय ई-मेल की स्कैनिंग व प्रेषण का कार्य कर रहा था। तभी डिस्पैच कक्ष में तैनात अवनीश कुमार किसी बात से आक्रोशित होकर उसके पास पहुंचा और सरकारी कार्य में व्यवधान डालने लगा। शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करने को कहने पर कार्यालय की गरिमा ताक पर रखकर गाली-गलौज करते हुए जोर से धक्का दे दिया। इसके बाद पास में पड़ी टूटी कुर्सी क...