सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: बल्दीराय संवाददाता। हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर हैहनाखुर्द गांव के पास गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में राम कुमारी पांडे (70)पत्नी आलोकनाथ पांडे, निवासी पांडे का पुरवा मजरे कांपा साथ में रेखा (45) घायल हुई। दोनों को एंबुलेंस से बल्दीराय सीएससी उपचार के लिए भेजा गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को सीएससी पहुंचा दिया गया है वह बैटरी रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मीरगंज के जिगना ढाला के समीप पिकअप के धक्के से ई-रिक्शा चालक जख्मी, गोरखपुर रेफर यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कार की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, गर्भवती की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की ...