सुल्तानपुर, अक्टूबर 29 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जयसिंहपुर तहसील परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का अनवरत धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न विभागों की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। दोपहर करीब दो बजे कई विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। धरनारत किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी विभाग की ओर से उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। गुरुवार को उपजिलाधिकारी संदीप यादव, तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी,...