सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: अखंडनगर, सुलतानपुर। ब्लॉक के उमरी गांव में तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर हटवाया। इस कार्रवाई को पूरा कराने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। कार्रवाई के बाद जिनका मकान ढहा, वह सभी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। शिकायतकर्ता सभापति सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 से इस अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रयास कर रहे है। लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन ने केवल आंशिक कार्रवाई की है, तालाब की जमीन पर बनी गौशाला अब भी यथावत है। उन्होंने दावा किया कि राजस्व अभिलेखों में यह स्पष्ट है कि गौशाला भी तालाब की भूमि पर निर्मित है। ऐसे में केवल बैठका गिराकर कार्रवाई अधूरी छोड़ दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...