सुल्तानपुर, अक्टूबर 30 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। बाइक से घर जा रहे सफाई कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सफाई कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। चांदा कोतवाली क्षेत्र के तमरसेपुर गांव निवासी सफाई कर्मचारी दीपक शर्मा पुत्र राजनाथ शर्मा बाइक से चांदा कस्बे से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बैती कला टोल प्लाजा के समीप तमरसेपुर मोड के पास पहुंचे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन व शुभचिंतकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी सीएससी प्रतापपुर कमैचा पहुंचे। मौके पर चांदा कोतवाली की पुलिस भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली...