सुल्तानपुर, अगस्त 5 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर स्थित बंधवा जंगल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल में चर रही एक बकरी पर विशाल अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने बकरी को अपने शिकंजे में जकड़ लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।पूरे चेरे मिश्र का पुरवा निवासी वसंत कोरी की बकरी प्रतिदिन की तरह जंगल में चर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विशाल अजगर ने उस पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उसे लपेटकर निगलने का प्रयास करने लगा। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से काफी देर तक...