Sudivya Kumar Live Update: मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
गिरिडीह, सितम्बर 6 -- झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात निधन हो गया। रात करीब 12 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुदिव्य कुमार के निधन के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी। अब सुदिव्य कुमार के शव को अस्पताल से निकालकर उनके आवास पर ले जाया गया है। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। Live Updates:- 8.20 AM राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी जताया शोक झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.