गिरिडीह, सितम्बर 6 -- झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का शनिवार देर रात निधन हो गया। रात करीब 12 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुदिव्य कुमार के निधन के बाद अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी। अब सुदिव्य कुमार के शव को अस्पताल से निकालकर उनके आवास पर ले जाया गया है। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। Live Updates:- 12.30 PM सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे इरफान अंसारी सुदिव्य कुमार के निधन के बाद सरकार की तरफ से कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी श्रद्धांजलि देने के लिए गिरिडीह पहुंचे हैं। 12.02 PM झारखंड में 2 दिन का राजकीय शोक झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार की के निधन पर प्...