नई दिल्ली, अगस्त 9 -- सफलता की राह हमेशा सीधी नहीं होती। कई बार पहली कोशिश में मिली असफलता ही इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचने का सही रास्ता दिखाती है। बिहार के सिवान की रहने वाली आस्था की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। परिवार चाहता था कि बेटी डॉक्टर बने, लेकिन आस्था ने अपने लिए सिविल सेवा का रास्ता चुना। उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और साथ ही BPSC को अपना Plan B बनाया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पहले गंभीर प्रयास में प्रीलिम्स क्लियर नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद महज कुछ महीनों में BPSC के सिलेबस पर फोकस किया और परीक्षा पास कर अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया।सिवान से दिल्ली तक का सफर, पढ़ाई में हमेशा आगे रहीं आस्था मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई सिवान में ही हुई। इसके बाद सातवीं कक्षा में ...