नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Vikas Singh Panwar UPSC Success Story: टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर 50 लाख रुपये जीतना ही किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत बड़ा सपना होता है। लेकिन 22 साल के विकास पंवार के लिए यह महज उनकी काबिलियत का पहला पड़ाव था। केबीसी में अपने ज्ञान का परचम लहराने के बाद विकास ने अब देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) को पहले ही प्रयास में पास कर दिखाया है। विकास ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 159वीं रैंक (AIR 159) हासिल कर ली है। उनकी यह दिलचस्प यात्रा आज देश भर के लाखों नौजवानों के लिए एक मिसाल बन गई है।अमिताभ बच्चन भी रह गए थे हैरान, जीती 50 लाख की राशि कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब विकास हॉट सीट पर बैठे...