नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Rishabh Khaneja deliberate IIT failure: भारत में जहां हर साल लाखों छात्र आईआईटी (IIT) में दाखिला पाने का सपना देखते हैं और दिन-रात मेहनत करते हैं, वहीं एक ऐसा भी युवा था जिसने परीक्षा हॉल में बैठकर जानबूझकर गलत उत्तरों पर निशान लगाए ताकि वह JEE परीक्षा में फेल हो सके। यह कहानी है ऋषभ खनेजा की, जिन्होंने हाल ही में लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी इस अनोखी जीवन-यात्रा को शेयर किया है। उनकी यह कहानी आज के उन छात्रों के लिए एक बड़ा सबक है जो करियर के भारी स्ट्रेस से गुजर रहे हैं।क्यों चुनी जानबूझकर IIT परीक्षा फेल होने की राह? ऋषभ के मुताबिक, उनका यह कदम कोई बगावत नहीं बल्कि एक डर था। यह डर परीक्षा में फेल होने का नहीं, बल्कि एक ऐसी जिंदगी में सफल होने का था जो उनकी अपनी नहीं थी। बड़े बेटे होने के नाते उनके परिवार ने पहले ह...