नई दिल्ली, जुलाई 8 -- महिलाओं के लिए शादीशुदा जीवन में 2 बच्चों के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाना अपने आप किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अगर इन संघर्षों के बीच किसी महिला का बीपीएससी की परीक्षाओं को क्रैक कर एसडीएम बन जाना अपने आप में एक मिसाल है। कुछ ऐसी ही कहानी है रुचि रानी की है, जिन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की है और उन्हें एसडीएम बनने का मौका प्राप्त हुआ है। रुचि के लिए यहां तक पहुंचना आसान बिल्कुल नहीं था।कौन है रुचि रानी रुचि रानी पटना जिले के बख्तियारपुर की रहने वाली है। रुचि शादीशुदा है और 2 बच्चों की मां है। इतना ही नहीं वो बीते कई सालों से नौकरी कर रही हैं। बच्चों और परिवार की जिम्मेदारी और नौकरी के साथ-साथ उन्होंने बीपीएससी की तैयारी शुरू कर की। रुचि की शादी नालंदा जिले के स...