नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- CA Nandini Agrawal Success Story: जहां अधिकांश छात्र 19 साल की उम्र में कॉलेज में एडमिशन लेने या करियर का रास्ता चुनने में उलझे रहते हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की सबसे कठिन परीक्षा पास करके न केवल पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की, बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।स्कूल में ही लगा दी थी सफलता की छलांग नंदिनी की यह असाधारण यात्रा उनके बचपन में ही शुरू हो गई थी। वह हमेशा पढ़ाई में होशियार थीं और अपनी लगन के कारण उन्होंने स्कूल में ही दो कक्षाएं छोड़ दी थीं। इसी वजह से उ...