नई दिल्ली, जुलाई 5 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें कई ऐसे उम्मीदवार थे जो एसडीएम बने हैं। इन्हीं में एक है अंकिता कुमारी। उन्होंने 70वीं BPSC परीक्षा में 272वीं रैंक हासिल की और SDM बनीं। यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि अपनी मां का सपना पूरा करने की थी, जो उन्होंने देखा था। यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। चलिए उनकी कहानी जानते हैं।कौन है अंकिता कुमारी बिहार के छपरा की रहने वाली अंकिता कुमारी की सफलता की कहानी संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। उनकी मां का सपना था कि बेटी एक दिन अफसर बने। लेकिन जब अंकिता महज 12 साल की थीं, तभी उनकी मां का निधन हो गया। इस गहरे सदमे और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को टूटने नहीं दिया। BPSC ...