नई दिल्ली, जून 22 -- Owais Mansoori Success Story: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रहने वाले 19 वर्षीय ओवैस मंसूरी ने अपनी जिद, कड़ी मेहनत और अटूट आत्मविश्वास के दम पर देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान 'आईआईटी बॉम्बे' (IIT Bombay) में जगह बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। ओवैस ने यह साबित कर दिया है कि अगर आपके सपने बड़े हैं, तो आपको उनसे कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए।8वीं कक्षा में ही देख लिया था इंजीनियर बनने का सपना ओवैस मंसूरी के मन में इंजीनियर बनने की इच्छा कोई अचानक नहीं जागी थी। उन्होंने जब वह महज आठवीं कक्षा में थे, तभी यह तय कर लिया था कि उन्हें आगे चलकर देश का एक बेहतरीन इंजीनियर बनना है। उनकी नजरें सिर्फ एक ही लक्ष्य पर टिकी थीं- आईआईटी बॉम्बे। इस बड़े सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी 10वीं की परी...