नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Lavkush Prasad Success Story: कहते हैं कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए बड़े शहरों या महंगे स्कूलों की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी है। इस बात को बिहार के भोजपुर जिले में बड़हरा प्रखंड के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले लवकुश प्रसाद ने साबित कर दिखाया है। लवकुश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लवकुश ने इसरो की इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा में पूरे भारत में 15वीं रैंक (AIR 15) हासिल की है। जैसे ही उनके चयन की खबर परिजनों और गांव वालों को मिली, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।साधारण परिवार से निकलकर तय किया असाधारण सफर लवकुश की यह सफलता इसलिए भ...