नई दिल्ली, अगस्त 22 -- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा को पास करने में कई अभ्यर्थियों को सालों की मेहनत और कई प्रयास लग जाते हैं। लेकिन शिवानी गर्ग की कहानी अलग है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए खास प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते हैं। शिवानी गर्ग ने पहले ही प्रयास में MPPSC PCS परीक्षा पास कर SDM का पद हासिल किया। खास बात यह भी है कि उन्होंने अपनी तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और सेल्फ स्टडी के दम पर सफलता हासिल की। प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सख्त कार्यशैली के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई।कौन हैं SDM शिवानी गर्ग? शिवानी गर्ग मध्य प्रदेश के एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके परिवार ने शुरू से ही शिक्षा को प्राथमिकता दी। माता-...