नई दिल्ली, अगस्त 31 -- IAS Shreya Shree Success Story: सपनों को सच करने के लिए अगर सही दिशा, अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत हो तो सफलता जरूर कदम चूमती है। इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है बिहार कैडर की 2021 बैच की युवा आईएएस अधिकारी श्रेया श्री ने। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस श्रेया श्री को खगड़िया जिले का नया उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुजफ्फरपुर में अनुमंडलीय पदाधिकारी (SDO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। आईएएस श्रेया श्री की यह उपलब्धि देश भर के लाखों छात्रों और युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है, जो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।वैशाली जिले से है गहरा नाता, पिता भी हैं प्रशासनिक सेवा में श्रेया श्री ...