नई दिल्ली, जून 29 -- UPSC Success Story of Sunita Jat: कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों तो किस्मत की हर लकीर को बदला जा सकता है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक छोटे से गांव सुवाणा की रहने वाली डॉ. सुनीता जाट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यह कहानी सिर्फ UPSC पास करने की नहीं है, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों, धोखे, डिप्रेशन और एक अकेली मां के आत्मसम्मान की जीत की है। सुनीता ने उन तमाम मुश्किलों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया जो किसी भी इंसान को तोड़ सकती हैं और यूपीएससी (UPSC CMS) परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।पिता ने समाज के खिलाफ जाकर पढ़ाया, पर बीच सफर में छोड़ गए सुनीता एक ऐसे ग्रामीण परिवेश से आती हैं जहां लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान न देकर बचपन या बहुत कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी जाती है। लेकिन सुनीता के पि...