नई दिल्ली, मार्च 28 -- Jatin Jakhar UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों छात्र आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान और इरादों में मजबूती होती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है जतिन जाखड़ की, जिन्होंने अभावों में रहकर भी वह मुकाम हासिल किया जिसे पाना करोड़ों युवाओं का सपना है। जतिन जाखड़ की सफलता इसलिए खास है क्योंकि वे किसी रईस खानदान से नहीं आते। उनके पिता एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगियों के बीच जतिन ने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची, तो गरीबी कभी भी सफलता के आड़े नहीं आ सकती।...