नई दिल्ली, जून 1 -- Success Story of Govind Jaiswal: कहते हैं अगर आप कुछ करने की ठान लो तो कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। ऐसी ही कहानी है गोविंद जायसवाल की जिन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा निकाल ली। उनके घर के हालात और स्थिति बिल्कुल भी सामान्य नहीं थे और कई संघर्षों से जूझने के बाद उन्होंने पढ़ाई को जारी रखा। सिर्फ पढ़ाई नहीं पूरी की बल्कि देश का सबसे कठिन एग्जाम निकालकर IAS अधिकार भी बने। आज हम आपको गोविंद की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल हालातों का सामना करते हुए पढ़ाई की और एक अपमान ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी थी। इस समय गोविंदा जायसवाल दिल्ली के शिक्षा मंत्रालय में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।बनारस में रहते थे गोविंद बनारस में अपने परिवार के...