नई दिल्ली, जून 12 -- Success Story of IPS Bajrang Prasad Yadav: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए मजबूत इरादों की जरूरत होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले बजरंग प्रसाद यादव की कहानी विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार न मानने की एक ऐसी मिसाल है, जो हर छात्र की आंखों में आंसू और दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा कर देगी। तमाम पारिवारिक संकटों, आर्थिक तंगी और हिंदी मीडियम बैकग्राउंड के बावजूद बजरंग ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर 454वीं रैंक हासिल की और आज वे एक शानदार आईपीएस (IPS) अफसर हैं।गांव से हुई शुरुआत और किसान पिता का वो सपना बजंरग प्रसाद यादव उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के धोबहट गांव के रहने वाले हैं। उनकी...