नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कहते हैं कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर हौसला मजबूत हो और मेहनत जारी रहे, तो अपने सपनों की मंजिल हासिल की जा सकती है। शशांक अग्रवाल की कहानी इसी बात की मिसाल है। सोशल मीडिया पर उनकी कहानी काफी इस वक्त खूब चर्चा में है। उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि आर्थिक पर से कमजोर परिवार से आने वाले शशंका ने सीमित संसाधनों के बीच न सिर्फ देश की प्रतिष्ठित संस्था IIT बॉम्बे में दाखिला हासिल किया, बल्कि आज 24 साल की उम्र में करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे हैं। हालांकि यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उनकी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत के साथ-साथ परिवार, खासकर पिता के त्याग की भी अहम भूमिका रही है। चलिए आज आईआईटी सक्सेस स्टोरी में शशांक अग्रवाल की कहानी जानते हैं।पिता की कमाई थी 3-4 हजार रुपये माह शशां...