नई दिल्ली, जुलाई 27 -- IAS Misha Singh Success Story: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह को शहडोल जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रतलाम की जिला कलेक्टर और जबलपुर में एडीएम (ADM) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास करने तक का उनका सफर उन तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं। "अगर इरादे पक्के हों और मेहनत में ईमानदारी हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता।" इस बात को तेजतर्रार आईएएस अधिकारी मिशा सिंह ने सच कर दिखाया है मध्य प्रदेश कैडर की।किसान परिवार से शुरुआती शिक्षा तक का सफर मिशा सिंह का जन्म एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले...