नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सफलता की कहानियां अक्सर हमें दूर से बहुत चमचमाती हुई नजर आती हैं। जब हम अखबारों में या सोशल मीडिया पर करोड़ों के पैकेज की खबर पढ़ते हैं, तो हमारा दिमाग बस उस भारी-भरकम नंबर पर अटक कर रह जाता है। लेकिन उस एक नंबर के पीछे कितनी रातें जगी हुई होती हैं, कितने रिजेक्शन छिपे होते हैं और कितनी बार इंसान खुद पर शक करता है, यह कोई नहीं देखता। हाल ही में दिग्गज प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन से 1.4 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड इंटरनेशनल पैकेज हासिल करने वाले कुशाग्र सहाय की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। यह सफर रातों-रात मिली किसी कामयाबी का नहीं, बल्कि सालों की ठोस तैयारी और नाकामी से लड़कर वापस उठने का एक शानदार उदाहरण है।कौन हैं कुशाग्र सहाय? रांची की जानी-पहचानी सड़कों से निकलकर ग्लोबल टेक इंडस्ट्री तक पहुंचने वाले कुशाग...