नई दिल्ली, मार्च 9 -- Stock Watch: ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर की धधकती आग में दुनियाभर के शेयर बाजार झुलस रहे हैं। आज भारतीय शेयर मार्केट में भी भूचाल के आसार हैं। इस बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनपर निवेशकों की नजर रहेगा। इनमें मीशो, मैक्स, कोटक महिंद्रा, टाटा मोटर्स भी हैं। आइए समझें कि किन अपडेट्स की वजह से इन स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है...मैक्स एस्टेट्स को नोएडा प्रोजेक्ट के लिए मिली मंजूरी मैक्स एस्टेट्स ने नोएडा में अपने 'मैक्स वन' प्रोजेक्ट के लिए आरईआरए मंजूरी हासिल कर ली है। यह 10 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट है, जिसमें 25 लाख वर्ग फीट निर्माण की संभावना है। इससे कंपनी को करीब 2,000 करोड़ रुपए की बिक्री और लगभग 120 करोड़ रुपए के वार्षिक किराये (एन्युइटी रेंटल इनकम) का फायदा होने की उम्मीद है।मीशो को मिला 1,499 करोड़ रुपए का ...