नई दिल्ली, मई 26 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार कल यानी सोमवार की भारी भरकम तेजी के बाद आज गिरावट का शिकार हो गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर बंद हुए हैं। क्लोजिंग के वक्त पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत या फिर 479 अंक की गिरावट के बाद 76009.79 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 0.49 प्रतिशत या फिर 118 अंक की गिरावट के बाद 23913.70 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, आज घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई थी। लेकिन उसके बाद मार्केट में रिकवरी देखने को मिली। लेकिन जल्द ही शेयर बाजार ने वह बढ़त गवां दी। यह भी पढ़ें- HP के बाद भारत गैस ने भी शुरू की यह पुरानी सुविधा, LPG सिलेंडर मिलेगा आसानी से 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसक्स में आज मंगलवार को 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ट्रेंट, भा...