नई दिल्ली, मार्च 16 -- Stock Market Today Live 16 March 7:45 AM: मिश्रित वैश्विक बाजार संकेतों के बीच भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सोमवार यानी आज तेजी से खुलने की उम्मीद है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान युद्ध में लेटेस्ट घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं, जो अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। वैश्विक तेल बाजारों में संकट पैदा कर गया है। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण वैश्विक तेल सप्लाई बाधित होने की चिंताओं के कारण एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर चिंताओं के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स ने 1,470 अंको का गो...