नई दिल्ली, मार्च 18 -- Stock Market Today Live 18 March 11:15 AM:शेयर मार्केट लगातार तीसरे दिन भी बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 702 अंकों की उछाल के साथ 76774 पर है। जबकि, निफ्टी 176 अंकों की तेजी के साथ 23777 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक हैं। इन्फोसिस में 4 फीसद से अधिक और एचसीएल टेक में करीब 4 फीसद की तेजी है। टेक महिंद्रा में 3.84 और टीसीएस में 3.52 पर्सेंट की बढ़त है। Stock Market Today Live 18 March 10:45 AM:शेयर मार्केट में रौनक लगातार तीसरे दिन भी जारी है। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। आज सेंसेक्स 76612 के डे हाई को टच करने के बाद अभी 501 अंकों की उछाल के साथ 76572 पर है। जबकि, निफ्टी 153 अंकों की तेजी के साथ 23734 के लेवल पर ...