नई दिल्ली, मार्च 24 -- Stock Market Today Live 24 March 11:57 AM: शेयर मार्केट शुरुआती बढ़त गंवाने के बावजूद हरे निशान पर है। निफ्टी आज के डे हाई 22899 से फिसलकर 22822 पर आ गया है। अभी इसमें कल के क्लोजिंग से केवल 311 अंक की तेजी है। सेंसेक्स आज के डे हाई 74,212 से फिसलकर 1000 अंक ऊपर 73697 पर है। इंडिगो 4.19 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर है। पावर ग्रिड करीब 1 पर्सेंट के नुकसान के साथ टॉप लूजर। Stock Market Today Live 24 March 11:00 AM: शेयर मार्केट ने आज की अधिकांश शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। हालांकि, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अभी हरे निशान पर हैं। निफ्टी आज के डे हाई 22899 से फिसलकर 22650 पर आ गया है। अभी इसमें कल के क्लोजिंग से केवल 138 अंक की तेजी है। वहीं, आज के डे हाई से यह करीब 249 अंक फ...