नई दिल्ली, मई 27 -- Stock Market Today Live 27 May 10:30 AM:शेयर मार्केट कमजोर शुरुआत के बाद अब तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स 124 अंकों की बढ़त के साथ 76134 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टाटा स्टील 3.75 पर्सेंट की तेजी के साथ टॉप गेनर है। पावरग्रिड में करीब 2 फीसद की तेजी है। निफ्टी में 49 अंकों की तेजी है और यह 23963 पर है। Stock Market Today Live 27 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 75939 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 33 अंक नीचे 23880 पर खुला। Stock Market Today Live 27 May 8:25 AM: अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में मिले-जुले संकेत हैं। ऐसे में आज 27 मई को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचम...