नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Share Market Today 20 April 11:00 AM: शेयर मार्केट अब तेजी के ट्रैक पर दौड़ने लगा है। सेंसेक्स 321 अंक ऊपर 78814 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी 85 अंकों की बढ़त के साथ 24439 पर है। एनएसई पर 86 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है और 112 अपने 52 हफ्ते के हाई पर हैं। Share Market Today 20 April 10:00 AM: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इसमें 2.46 प्रतिशत की तेजी है और यह 1106.95 रुपये पर पहुंच गया है। टाटा ग्रुप का ट्रेट भी 1.60 प्रतिशत ऊपर 1369.10 रुपये पर है। इस बीच सेंसेक्स अभी 104 अंक ऊपर 78598 पर है। Share Market Today 20 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 139 अंकों की बढ़त के साथ...