नई दिल्ली, मार्च 27 -- Stock Market Today Live 27 March 9:35 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की आंधी शुरू हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 946 अंक नीचे 74322 पर आ गया है। जबकि, एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 270 अंकों की गिरावट के साथ 23035 के लेवल पर आ गया है। Stock Market Today Live 27 March 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक नीचे 74883 पर खुला। जबकि, एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने 132 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार के कारोबार की शुरआत 23173 के लेवल से की। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध की चिंताओं के कारण रुपया पहली बार 94 प्रति अमेरिकी डॉलर के पार फिसल गया। Stock Market Today Live 27 March 8:08 AM: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और शांति समझौते पर संशय के बीच आज भारतीय शेयर मार्के...