नई दिल्ली, मार्च 17 -- Stock Market Today Live 17 March 1:25 PM: शेयर मार्केट की चाल दोपहर आते-आते बदल कई। सेंसेक्स-निफ्टी एकदम से भागने लगे। सेंसेक्स डे हाई 76014 और निफ्टी 23577 को टच कर गए। अब निफ्टी 121 अंक ऊपर 23530 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, सेंसेक्स में 422 अंकों की तेजी है और यह 75925 पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 0.40 प्रतिशत की तेजी है। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी 0.60% की तेजी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.65 प्रतिशत ऊपर है। आईटी में 0.72 और एफएमसीजी में 0.57% की गिरावट है। फार्मा में 0.44, मीडिया में 1.11, मेटल में 2.13 प्रतिशत की तेजी है। पीएसयू बैंक में 0.57 प्रतिशत की गिरावट है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.72, हेल्थ केयर 0.53 और कंज्यूमर ड्यूराबेल्स 0.42 प्रतिशत चढ़ा है। Stock Market Today Live 17 March 1:20 PM: आज निफ्टी ...