नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Today Live 6 April 10:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट की चाल अच्छी शुरुआत के बाद बिगड़कर लाल हो गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 72954 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 97 अंक नीचे 22615 के लेवल पर आ है। सेंसेक्स टॉप लूजर में रिलायंस 2.74 पर्सेंट नीचे 1313.90 रुपये पर है। कोटक बैंक में 1.63 फीसद की गिरावट है। अडानी पोर्ट्स में 1.59 पर्सेंट की गिरावट है। टॉप गेनर्स में 5.68 पर्सेंट की तेजी के साथ ट्रेंट, 1.83 पर्सेंट ऊपर टाइटन है। Stock Market Today Live 6 April 9:55 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 521 अंकों की गिरावट के साथ 72797 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 50 आज 132 अंक नीचे 22580 के ल...