नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Stock Market Today Live 6 April 9:18 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 72942 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 66 अंक नीचे 22642 के लेवल पर आ गया। Stock Market Today Live 6 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ 73477 पर खुला। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने आज सोमवार के कारोबार की शुरुआत 67 अंक ऊपर 22723 के लेवल से की। Stock Market Today Live 6 April 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्...