नई दिल्ली, मई 14 -- Stock Market Today Live 14 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 338 अंकों की तेजी के साथ 74947 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 117 अंक ऊपर 23530 पर खुला। Stock Market Today Live 14 May 8:25 AM: भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली अब भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।Gift Nifty का हाल गिफ्ट निफ्टी करीब 23,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 78 अंक ऊपर...