नई दिल्ली, मई 27 -- Stock Market Today Live 27 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 75939 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 33 अंक नीचे 23880 पर खुला। Stock Market Today Live 27 May 8:25 AM: अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में मिले-जुले संकेत हैं। ऐसे में आज 27 मई को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 सतर्क रुख के साथ खुल सकते हैं। बता दें एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिश्रित रूप से बंद हुए, एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।सेंसेक्स के लिए अनुमान चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक सेंसेक्स क...