नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Stock Market Today live 29 April 8:00 AM: ग्लोबल मार्केट्स से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के बुधवार को सपाट खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार की शुरुआत पर दिख सकता है, हालांकि गिफ्ट निफ्टी हल्के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है, जो सीमित उतार-चढ़ाव का संकेत देता है।एशियाई बाजारों में कमजोरी, जापान का बाजार बंद एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.39% की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक ने फ्लैट कारोबार किया। हांगकांग के हैंगसेंग फ्यूचर्स ने हल्की बढ़त का संकेत दिया, वहीं जापान का बाजार अवकाश के चलते बंद रहा। यह भी पढ़ें- ओपेक से यूएई का बाहर निकलना भारत के लिए अच्छी ख...