नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Stock Market Today live 22 April 9:55 AM: HCL Tech के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इस सेक्टर में शेयरों की बिकवाली अचानक बढ़ गई। IT शेयर 10% तक गिर गए। इससे Nifty IT इंडेक्स 3.35% गिरकर 30,665.35 पर आ गया। इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर हैं। Stock Market Today live 22 April 9:45 AM: सेंसेक्स अब 646 अंकों की भारी गिरावट के साथ 78627 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी 167 अंक नीचे 24408 पर आ गया है। एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इन्फोसिस सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरने वाले शेयर हैं। केवल हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक ही हरे निशान पर हैं। Stock Market Today live 22 April 9:19AM: शुरुआती कारोबार में ही एचसीएलटेक 8.62 प्रतिशत टूटकर 1317 रुपये पर आ गया है। टेक महिंद्रा में 4.32 पर्सेंट की...