नई दिल्ली, मार्च 24 -- Stock Market Today Live 24 March 8:00 AM: अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में आई तेजी से भारतीय शेयर मार्केट को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी बाजारों की मजबूत क्लोजिंग ने घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है।सोमवार को आई थी भारी गिरावट इससे पहले सोमवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,836.57 अंक (2.46%) टूटकर 72,696.39 पर बंद हुआ जबकि, निफ्टी 50, 601.85 अंक (2.60%) गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ था।एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल तनाव कम होने के संकेतों के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 में 2.2%, टॉपिक्स...